सोनीपत, 25 नवम्बर 2025:
मानव सेवा ट्रस्ट, सोनीपत द्वारा रोटरी क्लब सोनीपत के सहयोग से उड़ान NGO के 25 विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर एवं नेत्र-जांच शिविर का सफल आयोजन आज ट्रस्ट के फिजियोथेरेपी एवं एक्यूप्रेशर सेंटर, एल.जी.एफ., यूनिक मॉल, मुरथल रोड पर किया गया।
शिविर का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्रारम्भिक स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच तथा उपयुक्त थेरेपी उपलब्ध कराना था।
डॉ. अश्वनी मलिक, डॉ. प्रिया, डॉ. धीरेन्द्र और थैरेपिस्ट घनश्याम शर्मा ने बच्चों का स्वास्थ्य मूल्यांकन कर आवश्यक परामर्श एवं थेरेपी सुझाव प्रदान किए। कार्यक्रम संचालन रोटरी क्लब सदस्यों मेघा देवान एवं टेसू अलख ने किया।
शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक, स्वयंसेवक, रोटेरियन और मानव सेवा ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राकेश शर्मा, महिंदर वशिष्ठा, राकेश मल्होत्रा, राज कुमार, रजत डोडा, साक्षी गर्ग, रीमा सेठ, महिमा चुघ, कनिका, पूनम, हेम बंसल, युवराज कालरा , डी.के. जैन, कपिल, जातिन आदि शामिल रहे। सभी ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
मानव सेवा ट्रस्ट, सोनीपत के प्रमुख समाजसेवी प्रकल्प*
1. निःशुल्क/सहायता आधारित फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास केंद्र
ट्रस्ट द्वारा संचालित आधुनिक फिजियोथेरेपी एवं एक्यूप्रेशर केंद्र सोनीपत के वरिष्ठ नागरिकों, दुर्घटना-पीड़ितों, दिव्यांगजन और विशेष बच्चों को गुणवत्तापूर्ण थेरेपी सेवाएँ कम लागत या सहायता आधारित रूप में उपलब्ध करा रहा है।
- नियमित स्वास्थ्य व नेत्र-जांच शिविर*
ट्रस्ट समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, नेत्र-जांच व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों तक चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाने का कार्य कर रहा है।
- मुक्ति धाम (शमशान) का नवनिर्माण एवं सेवा*
पटेल नगर के समीप स्थित मुक्ति धाम का व्यापक नवीनीकरण मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।
उद्देश्य—स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय अंतिम संस्कार स्थल उपलब्ध कराना।
ट्रस्ट नियमित सफ़ाई, संरचना सुधार और नई सुविधाओं के विस्तार पर कार्यरत है।
- सामाजिक सहायता व मानवीय सेवाएँ
- जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक/वस्तु सहायता
- वस्त्र, भोजन एवं शिक्षा सामग्री वितरण
- बुजुर्गों एवं दिव्यांगों हेतु सेवा कार्यक्रम
- त्योहारों पर मानवता-आधारित सेवा अभियान
“Service to Humanity is Service to God**” की भावना से प्रेरित होकर मानव सेवा ट्रस्ट निरंतर जन-सेवा गतिविधियों का विस्तार कर रहा है।
*संयुक्त धन्यवाद संदेश
कार्यक्रम के अंत में मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमीत अलख तथा रोटरी क्लब सोनीपत के अध्यक्ष रोटेरियन रजत डोडा ने सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों, अभिभावकों और रोटेरियन सदस्यों का हृदय से धन्यवाद किया और कहा कि समाजहित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।








