Grand Free Health Camp Organized by Manav Seva Trust – Over 350 Patients Benefited

मानव सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर – 350 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

सोनीपत, 14 सितम्बर 2025।
मानव सेवा ट्रस्ट, सोनीपत के अध्यक्ष श्री सुमीत अलख के नेतृत्व में एवं लिटल एंजल्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय के चेयरमैन श्री तरसेम कुमार गर्ग के जन्मदिवस पर एक विशाल निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री निखिल मदान (विधायक, सोनीपत) ने किया। उन्होंने कहा – “श्री सुमीत अलख और उनकी टीम द्वारा किया गया यह प्रयास समाजहित में अनुकरणीय है।”
विशिष्ट अतिथि श्री राजीव जैन (मेयर, सोनीपत) एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती कविता जैन ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। श्री जैन ने कहा – “यह कार्य समाजसेवा की मिसाल है, जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।”

शिविर में मैक्स हॉस्पिटल, डॉ. श्रॉफ आई चैरिटी हॉस्पिटल, प्राइमैक्स हॉस्पिटल, पतंजलि एवं सुखमनी होम्योपैथिक क्लिनिक से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएँ दीं। मरीजों के लिए वीपी, शुगर, बोन मिनरल डेंसिटी, पीएफटी, ईसीजी, नेत्र परीक्षण, एचबी, कैल्शियम व कोलेस्ट्रॉल जैसी जाँचें व आवश्यक दवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर मंच पर श्री राकेश शर्मा, श्री महेन्द्र पाल वशिष्ठ, श्रीमती आशा गोयल, श्रीमती गीता अरोड़ा, श्री भूपेश चांदना, श्री संजय कोहली, श्री राकेश मल्होत्रा, श्री गौतम सचदेवा, श्री राकेश वर्मा, श्री हेमंत शर्मा, श्री अरुण धमीजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में 350 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। विशेष रूप से आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विभाग में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे।
कार्यक्रम में सहयोग देने वाले संस्थानों में मैक्स हेल्थकेयर, डॉ. श्रॉफ आई चैरिटी हॉस्पिटल, प्राइमैक्स हॉस्पिटल, डॉ. लाल पैथ लैब्स एवं मैक्स लैब्स का योगदान सराहनीय रहा।

स्वयंसेवकों में यशपाल दुडे़जा, नरेश कुमार नासा, राम प्रकाश हुड्डा, सुरेन्द्र मोहन शर्मा, संजय अरोड़ा, पवन शर्मा, विनय सोनी, विजय महाजन, सुनील मुसाफिर, एम.जी. रंजन, तरुण मुंजाल, अनिल ठक्कर, कृष्णपाल शर्मा एवं जुगल ज्योति का विशेष योगदान रहा।

*मानव सेवा ट्रस्ट (पंजी.), सोनीपत, जिसकी स्थापना 1978 में स्व. *श्री टी.सी. अलख ने की थी, आज भी “*मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है” के आदर्श वाक्य पर कार्यरत है। वर्तमान अध्यक्ष *श्री सुमीत अलख के नेतृत्व में संस्था समाजहित में निरंतर अग्रसर है।