प्रेस विज्ञप्ति
सोनीपत, 14 सितम्बर 2025:
मानव सेवा ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा आयोजित मेगा बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य जाँच शिविर इस रविवार, 14 सितम्बर 2025, को लिटिल एंजेल्स स्कूल, पटेल नगर, सोनीपत में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित है।
मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमीत अलख ने जानकारी दी कि इस शिविर में मैक्स अस्पताल, प्राइमैक्स अस्पताल एवं डॉ. श्रोफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे।
मुख्य चिकित्सक इस प्रकार हैं:
- डॉ. कमनसिश दास – एसोसिएट डायरेक्टर, पल्मोनोलॉजी एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन (मैक्स अस्पताल)
- डॉ. दीपक कुमार – कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी, एलर्जी एवं स्लीप मेडिसिन (मैक्स अस्पताल)
- डॉ. सुवेन कालरा – सीनियर कंसल्टेंट, ईएनटी (कान, नाक, गला) (मैक्स अस्पताल)
- डॉ. कुलदीप मलिक – एसोसिएट डायरेक्टर, आर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट (मैक्स अस्पताल)
- डॉ. सीमा जैन – सीनियर डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ (मैक्स अस्पताल)
- डॉ. विरेंद्र सिंह – एमडी मेडिसिन
- डॉ. ईशान गुप्ता – प्राइमैक्स अस्पताल
- डॉ. धिरेन्द्र सिंह – डॉ. श्रोफ चैरिटी आई हॉस्पिटल
शिविर में जनरल मेडिसिन, अस्थि रोग, स्त्री रोग, ईएनटी, बाल श्वसन रोग, नेत्र जाँच, मधुमेह एवं रक्तचाप जाँच जैसी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध होंगी।
आयोजनकारी: मानव सेवा ट्रस्ट (पंजी.) – “मानव सेवा ही परम सेवा है”

