मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा सोनीपत में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

पर्यावरण संरक्षण की ओर मानव सेवा ट्रस्ट काएक महत्वपूर्ण कदम

रणबीर रोहिल्ला, श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। पेड़ लगाना और जीवन बचाना ही सच्ची मानव सेवा है। यह कहना है मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमीत अलख का। वे सोनीपत में आयोजित वृक्षारोपण अभियान के उद्घाटन के अवसर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ट्रस्ट सदस्यों ने उत्साहपूर्वक 456 पौधे लगाए।

ट्रस्ट ने हमेशा समाज सेवा को प्राथमिकता दी है और यह वृक्षारोपण अभियान उसी समर्पण और संकल्प का प्रतीक है। सुमीत अलख ने कहा कि सोनीपत की जनता का इस मुहिम में सक्रिय भाग लेना अत्यंत प्रेरणादायक है। हमारा उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना भी है। ट्रस्ट के महासचिव और उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि यह अभियान हमारे सेवा भाव और पर्यावरण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

ट्रस्ट के शुभचिंतक पाला राम ने संगठन के चार दशकों से अधिक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ट्रस्ट ने हमेशा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। यह हरित पहल उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष यशपाल डुडेजा ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक वृक्ष आने वाले कल की सांस है। हम आज जो बीज बो रहे हैं, जो आने वाले कल की हरियाली और जीवन बनेंगे।अनिल ठक्कर ने कहा कि वृक्ष लगाना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विरासत है। प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है, अब हमारी बारी है उसे लौटाने की।

महेन्द्र पाल वशिष्ठ ने कहा कि जब समाज एकजुट होकर पेड़ लगाता है, तो सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, एकता, संवेदनशीलता और जागरूकता भी बढ़ती है। अरुण धमीजा ने ट्रस्ट की विभिन्न प्रमुख सेवाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर भूपेश चंदना, विजय महाजन, तरुण मुंजाल, यशपाल डुडेजा, रंजन सहगल, कृष्ण पाल शर्मा, ओपी तिवारी, मोहइन्दर खुराना, एमजी रंजन, पवन शर्मा, अरुण धमीजा, आरपी हुड्डा, अश्वनी कौशिक, महिंदरनाथ रिलेन, नरेश कुमार नासा, पंकज सेठ, डॉ गौरव देंबला, रीमा सेठ, साक्षी गर्ग, रेनू गिरधर, टेसू अलख, रुशंक अलख, ओपी तिवारी, सुनील मुसाफिर, संजय अरोरा, रजत डोडा आदि मौजूद रहे।