मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है – सर्वोच्च दान – शिक्षा दान -सुमीत अलख

समय कभी भी एक समान नहीं रहता।
पूर्व प्रारब्ध वश प्रत्येक मनुष्य को समय काल व ग्रह नक्षत्रों के उत्तम-मद्धम-निम्न दशाओं से फलीभूत हो कर ही अपना जीवन यापन करना होता है।
मानव सेवा ट्रस्ट (पं.), सोनीपत ने ऐसी परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए जी.वी.एम. सी. से. स्कूल, गीता भवन, सोनीपत से सहयोग की प्रार्थना की इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे आर्थिक रूप से अति कमज़ोर छात्रों की मदद के लिए प्रस्ताव रखा, ताकि वे पूरे वर्ष अपना अध्ययन निर्विघ्न सुचारू रख सकें।

मानव सेवा ट्रस्ट (पं.) ने श्री पालाराम, एम.डी – वी.एस.पी. एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड से इस नेक कार्य में सहयोग के लिए अनुरोध किया, जिसे श्री पाला राम जी ने तथा जी. वी. एम. के पदाधिकारियों ने तुरंत स्वीकार किया।

श्री सुमीत अलख, मानव सेवा ट्रस्ट (पं.) के अध्यक्ष को सूचित किया गया कि वे ट्रस्ट के इस सर्वोत्तम कार्य- शिक्षा दान में वित्तीय प्रबंधन में सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्य: सुमीत अलख – मानव सेवा ट्रस्ट (पं.) के अध्यक्ष; श्री पालाराम – एम.डी., वी.एस.पी. एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड; श्रीमती शकुंतला घखर – जी.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक; श्रीमती कविता – स्कूल के प्रधानाध्यापक; श्री महेंद्र वर्मा; श्री मोहिंदर वशिष्ठ – उपाध्यक्ष; श्री भूपेश चांदना – कोषाध्यक्ष; श्री सी. एल. सहगल; श्री मोहिंदर खुराना, श्री संजय कोहली, श्री एम. जी. रञ्जन, श्री राकेश शर्मा – सम्माननीय महासचिव व ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मानव सेवा ट्रस्ट (पं.) को पिछले 45 वर्षों से सेवा के संगठन के रूप में पहचाना गया है जिसका नारा है “मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा है”। यहां तक कि मानव सेवा ट्रस्ट (पं.) ने विभिन्न सेवा परियोजनाओं के माध्यम से मानवता सेवा की भावना को क्रियान्वित किया है, जैसे कि:-

  1. पटेल नगर के राठधना रोड पर श्मशान भूमि “मानव सेवा मुक्ति धाम” की स्थापना व संचालन।
  2. डबल स्टोरी में सामुदायिक केंद्र “मानव सेवा हॉल” की स्थापना व संचालन।
  3. मॉडल टाउन में पुस्तकालय “मानव सेवा लाइब्रेरी एवं डिजिटल लाइब्रेरी” की स्थापना व संचालन।
  4. हरियाणा राज्य परिवहन बस स्टैंड में, कच्चे क्वार्टर्स बाज़ार में, मॉडल टाउन में व शहर के विभिन्न स्थानों पर शीतल पेय जल प्याऊ “मानव सेवा प्याऊ” की स्थापना व संचालन।
  5. सोनीपत के समस्त नागरिकों के लिए “पोर्टेबल रेफ्रिजरेटेड मॉर्चरी” का संचालन।
  6. सोनीपत के समस्त नागरिकों के लिए मानव सेवा “अंत्येष्टि वैन” का संचालन।
  7. शहर में बच्चों के पार्क “मानव सेवा पार्क” की व्यवस्था व देख रेख।

इसके अतिरिक्त मानव सेवा ट्रस्ट (पं.) विभिन्न स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, दंत जाँच शिविर, नेत्र जाँच शिविर, चेन्नई के शीर्ष डॉक्टरों में स्वास्थ्य चर्चाएं, समय-समय पर विधवाओं की निःशुल्क राशन, निर्धन छात्रों, दिव्यांग छात्रों को निःशुल्क पुस्तकें व यूनिफॉर्म, निर्धनों को निःशुल्क – कम्बल, खाद्य पदार्थ वितरण के साथ-साथ, उनकी शिक्षा के लिए कटिबद्ध हो बच्चों की मदद कर रहा है।
मानव सेवा ट्रस्ट (पं.) के सदस्यों के निष्ठापूर्ण व सतत प्रयास मानवता सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।