रणबीर रोहिल्ला, श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट ने गांव रेवली में वृक्षारोपण कर 150 पौधे लगाए। गांव में पहले ही तीन हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इस दौरान पालाराम, मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमीत अलख, महेंद्र वशिष्ठ, हरीश अरोड़ा, आहूजा और अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे। इस अवसर पर पालाराम ने कहा कि वह पर्यावरण, शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के लिए उत्साह के साथ काम करेंगे। भविष्य में समुदाय के लिए काम करते रहेंगे।
महेंद्र वशिष्ठ ने वृक्षारोपण के महत्व को भी समझाया जो समय की मांग है और पर्यावरण के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने का वादा किया। सुमित अलख ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। पर्यावरण का संरक्षण करने व पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है।

















